होम उप्र न्यूज़ सुरक्षा एवं स्वास्थ्य: स्कूलों में जागरूकता बढ़ाने को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

सुरक्षा एवं स्वास्थ्य: स्कूलों में जागरूकता बढ़ाने को तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

0
21

संजीव सिंह, बलिया। पकवाइनार — जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) पकवाइनार में रविवार से राजकीय व माध्यमिक विद्यालयों के अध्यापकों के लिए “सुरक्षा एवं संरक्षा (कवच)” विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। प्राचार्य /BSA मनीष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार ने किया।

प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, आपदा प्रबंधन, विद्यालय स्तर पर स्वच्छता तथा सड़क सुरक्षा व यातायात जैसे विविध आयामों पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। डॉ. मोहम्मद अशफाक, संतोष वर्मा और पंकज कुमार यादव ने विशेष संदर्भदाताओं के रूप में प्रतिभागियों को विषयगत ज्ञान व व्यवहारिक दिशानिर्देश दिए।

प्रशिक्षण प्रभारी राम प्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षित अध्यापक अपने-अपने विद्यालयों में यह प्रशिक्षण पहुंचाकर बच्चों तथा सहकर्मियों को सुरक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागृत करने का कार्य करें। सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. मृत्युंजय सिंह ने कार्यक्रम के उद्देश्य एवं आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समावेशी सुरक्षा नीतियाँ विद्यालयी वातावरण को सुरक्षित व स्वच्छ बनाएंगी।

तकनीकी सहयोजन अवधेश व अतीक ने किया।समापन सत्र में वरिष्ठ प्रवक्ता सुनील कुमार द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने कहा कि यह प्रशिक्षण ग्रामीण व शहरी दोनों तरह के विद्यालयों में सुरक्षा व स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के प्रति सजगता और व्यवहारिक तैयारी बढ़ाने में सहायक होगा।

यह भी पढ़े : झारखंड में सरकारी योजनाओं की रफ्तार पर CAG की रिपोर्ट, पीएम आवास के 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित

यह भी पढ़े : श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव, आचार्य इंद्र देव मिश्र को मिली व्यवस्था प्रमुख की जिम्मेदारी

यह भी पढ़े : इंदिरा गांधी हत्या मामले में दोषी केहर सिंह का बेटा लड़ेगा चुनाव, वारिस पंजाब दे ने दिया टिकट

यह भी पढ़े : सुबह जल्दी उठना क्यों है फायदेमंद? आयुर्वेद से जानिए दिन की सही शुरुआत का राज