होमउप्र न्यूज़आपदा में जनहानि होने पर तत्काल मिलेगी राहत राशि

आपदा में जनहानि होने पर तत्काल मिलेगी राहत राशि

लखनऊ। माैसम में आये अचानक बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिच गई। चूंकी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों के बर्बाद होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि योगी सरकार ने ऐसे समय में आपदा से किसी प्रकार की जनहानि होने पर राहत राशि मुहैया कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया है। ऐसे में किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जनपदों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के दृष्टिगत अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।

सीएम योगी ने आपदा से हुई जनहानि में प्रत्येक प्रभावित परिवार को 4 लाख रुपये की अनुमन्य राहत राशि अविलम्ब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।मुख्यमंत्री ने यह निर्देश भी दिए हैं कि फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर शासन को आख्या उपलब्ध कराई जाए ताकि इस सम्बन्ध में अग्रेतर कार्यवाही की जा सके।

यूपी के कई जिलों में चक्रवाती बदलाव का असर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस बारिश से फसलों को नुकसान भी पहुंचा है। गेहूं की फसल गिर गई और सरसों की फलियां टूटीं। आलू को नुकसान तो नहीं हुआ पर इससे खोदाई प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश व तेज हवा की चेतावनी जारी की है। खास तौर से 20 व 21 मार्च को तेज बारिश होने की बात कही जा रही है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments