होमउप्र न्यूज़एएनटीएफ का बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब: ₹2.20 करोड़ की हेरोइन के साथ...

एएनटीएफ का बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब: ₹2.20 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) थाना बाराबंकी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.065 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.20 करोड़ बताई गई है, बरामद की गई। इसके अलावा एक स्कार्पियो वाहन और ₹3,270 नकद भी जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध) के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक एएनटीएफ, लखनऊ के निर्देशन में की गई।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज पाण्डेय पुत्र अवधेश कुमार पाण्डेय तथा गुप्तनाथ मिश्रा पुत्र रविशंकर मिश्रा, दोनों निवासी ग्राम अंसारी, थाना हैदरगढ़, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 27 जुलाई 2026 को थाना गोसाईंगंज, कमिश्नरेट लखनऊ क्षेत्र में पूर्वांचल ढाबे से लगभग 50 कदम पहले गिरफ्तार किया। इस संबंध में थाना गोसाईंगंज में मु0अ0सं0 289/2026 के तहत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे दोनों मिलकर पैसे लगाकर हैदरगढ़ निवासी एक व्यक्ति से सस्ते दामों में हेरोइन खरीदते थे। इसके बाद ग्राहकों की तलाश कर उसी हेरोइन को ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे।आरोपियों ने स्वीकार किया कि जिस हेरोइन के साथ उन्हें गिरफ्तार किया गया, वह भी उसी व्यक्ति से खरीदकर लाए थे और बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। इससे पहले कि वे सौदा कर पाते, एएनटीएफ टीम ने उन्हें दबोच लिया।

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि पूछताछ में ड्रग्स तस्करी नेटवर्क से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाले जा रहे हैं ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लायरों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।

बरामदगी

1.065 किलोग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग ₹2.20 करोड़)
01 स्कार्पियो वाहन
₹3,270 नकद

यह भी पढ़े : 150 सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद खुला चोरी का राज, पीजीआई पुलिस ने 20 लाख के जेवरों समेत चार शातिर चोर दबोचे

यह भी पढ़े : UPSSSC ने जारी किया एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट, 377 अभ्यर्थियों का चयन

यह भी पढ़े : अमरोहा में अनोखी शादी, तीन बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

यह भी पढ़े : विदेशी नागरिकों को ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का तकनीकी नेटवर्क बेनकाब, लखनऊ पुलिस की जांच में बड़े खुलासे

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments