लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रभानु गुप्ता की स्मृति में चंद्रावल में चंद्रभान गुप्ता लॉ कॉलेज का लोकार्पण हुआ ।राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री तथा भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ अशोक वाजपेई ने भवन का लोकार्पण किया। पूजा अर्चन कर नारियल फोड़ कर अध्यक्ष डॉ अशोक बाजपेई तथा भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारीगण ने भवन में प्रवेश किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर के मित्तल ,कुलपति बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय ने दीप प्रज्वलन कर तथा चंद्रभानु गुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भारत सेवा संस्थान के सदस्य एवं लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर एसपी सिंह द्वारा सभी अतिथिगणों का स्वागत किया गया ।उन्होंने कहा कि यह लॉ कॉलेज एक दिन इतने मेधावी अधिवक्ताओं को तैयार करेगा और अपनी गुणवत्ता के लिए पूरे देश में जाना जाएगा ।कार्यक्रम में भारत सेवा संस्थान के सभी पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
भारत सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष अरुण कुमार महामंत्री डॉ जे एन मिश्रा ,सदस्य नरेंद्र मणि त्रिपाठी,राजेश अग्रवाल, मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी के महासचिव राजेश सिंह, सदस्य राजेश अग्रवाल, शैलेश त्रिपाठी , मोनिका भौनवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र भौनवाल ,पूर्व आइ ए एस , एम सी भट्ट ,लॉ कॉलेज के प्राचार्य ताज मोहम्मद ,सी बी गुप्ता बी एस एस महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ सुधा बाजपेई, अजीत शुक्ला तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन भारत सेवा संस्थान के सदस्य एवं उच्च शिक्षा सेवा आयोग के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष डॉ फिदा हुसैन अंसारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री गरिमा ने किया।
यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
