नई दिल्ली । दुनिया में कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है।वायरस के एक नए वैरिएंट बीए 3.2 ने वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस वैरिएंट में इतने अधिक आनुवंशिक बदलाव (म्यूटेशन) हैं कि यह पहले संक्रमण या वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा (इम्युनिटी) को आंशिक रूप से चकमा देने की क्षमता रखता है। हालांकि, अभी तक ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला है कि यह अन्य वैरिएंट की तुलना में अधिक गंभीर है।
भारत में एक्टिव केसों की संख्या 10
हालांकि, इस बीच भारत में कोरोना वायरस ने फिर दस्तक दी है। फिलहाल देश के 3 राज्यों में ही कोरोना केस एक्टिव हैं और इनकी संख्या 10 है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हो गई और 8 अन्य लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। आंध्र प्रदेश में हुई दो मौतों में से पहली मौत 28 जून को सीएमसी वेल्लोर में हुई थी। 60 वर्षीय मृतक (60) को डायबिटीज, किडनी की बीमारी और अन्य बीमारियां थीं। वहीं दूसरे मामले में, इलाज करा रहे 43 साल के एक मरीज की भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद संक्रमण से मौत हो गई।
महाराष्ट्र और यूपी में एक-एक केस
आंध्र प्रदेश में 8 एक्टिव केस के अलावा एक केस महाराष्ट्र के मुंबई में मिला है, क्योंकि बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं उत्तर प्रदेश की बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के एक छात्र की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
दुनियाभर में नए वैरिएंट बीए 3.2 से दहशत
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के केस देखे जा रहे हैं। हालांकि, कहा जा रहा है कि ये मामले नए वैरिएंट बीए 3.2 के नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बीए 3.2 में मौजूदा कोविड वैक्सीन की आधारशिला माने जाने वाले जेएन.1 वैरिएंट की तुलना में स्पाइक प्रोटीन में करीब 70 से 75 म्यूटेशन और डिलीशन पाए गए हैं। नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच डेनमार्क, जर्मनी और नीदरलैंड में सीक्वेंस किए गए करीब 30 फीसदी मामलों में यही वैरिएंट मिला।
यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
