होमउप्र न्यूज़राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट,...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट, ट्रस्ट को जारी किया नोटिस

एसएसमयूपीन्यूज । अयोध्या के राम मंदिर से चढ़ावा चोरी केस अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर सोमवार को सुनाई करते हुए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही एसआईटी से मामले की जांच की रिपोर्ट भी मांगी है। इस मामले में अब अगली सुनवाई 20 तारीख यानी सोमवार को होगी।

श्रीराम जन्मभमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की। केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता पीठ के समक्ष पेश हुए। सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के राम मंदिर का प्रबंधन करने वाले श्रीराम जन्मभमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किया है।

सीलबंद लिफाफे में स्टेटस रिपोर्ट देने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी से मामले की जांच से जुड़ी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है। पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि स्टेटस रिपोर्ट एक सीलबंद लिफाफे में देने का निर्देश दिया है।फिलहाल इस स्टेटस रिपोर्ट की कॉपी याचिकाकर्ताओं को नहीं दी जाएगी। सील बंद लिफाफे में ये रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments