होम उप्र न्यूज़ यूपी पुलिस में महाफेरबदल की उल्टी गिनती! लखनऊ को मिलेगा नया पुलिस...

यूपी पुलिस में महाफेरबदल की उल्टी गिनती! लखनऊ को मिलेगा नया पुलिस कमिश्नर

0
72

कई अफसरों की कुर्सियां बदलने की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़े प्रशासनिक बदलाव की पटकथा लगभग तैयार मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर को डीजी पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो राजधानी लखनऊ को जल्द नया पुलिस कमिश्नर मिलेगा। शासन स्तर पर नए पुलिस कमिश्नर के नाम को लेकर मंथन जारी है जल्द आदेश जारी होने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, डीजी फायर सर्विस सुजीत पांडेय के हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक पद पर नियुक्त होने और कार्यमुक्त किए जाने के बाद डीजी स्तर का एक पद रिक्त हो गया है। इसी के चलते अमरेन्द्र कुमार सेंगर की पदोन्नति का रास्ता समय से पहले खुल गया है। पहले उनकी पदोन्नति अगस्त के अंत में प्रस्तावित मानी जा रही थी।

पुलिस मुख्यालय से जुड़े सूत्रों का दावा है कि आईपीएस अधिकारियों के तबादलों की लंबी सूची भी तैयार कर ली गई है। इसमें आईजी रेंज, जोन और कई जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। साथ ही पीपीएस से आईपीएस कैडर में पदोन्नत हुए 28 अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दिए जाने की तैयारी है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि कई प्रमोटी आईपीएस अधिकारियों को पहली बार जिलों की पुलिस कप्तानी मिल सकती है, जिससे प्रदेश के कई जिलों में पुलिस नेतृत्व बदल सकता है।अब सबकी निगाहें मुख्यमंत्री की मंजूरी पर टिकी हैं। मंजूरी मिलते ही अगले एक-दो दिनों में तबादलों और नई तैनातियों की सूची जारी होने की संभावना है। इसकी चर्चा पुलिस विभाग में जोरों पर है।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार