होमउप्र न्यूज़GPS ने खोली बेवफाई की पोल! होटल में दूसरी महिला संग मिला...

GPS ने खोली बेवफाई की पोल! होटल में दूसरी महिला संग मिला पति, पत्नी ने किया ऐसा ‘स्वागत’ कि सड़क से कोर्ट तक मच गया बवाल

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पति की कथित बेवफाई का ऐसा मामला सामने आया, जिसने होटल से लेकर एसडीएम कोर्ट और बस तक हंगामा खड़ा कर दिया। पति की गतिविधियों पर शक होने के बाद पत्नी ने उसकी कार में जीपीएस लगवाया। जैसे ही लोकेशन एक होटल पर रुकी, पत्नी अपने परिजनों के साथ वहां पहुंच गई और पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ लिया।

संदेह होने के कारण महिला ने कार में लगवाया जीपीएस

बागपत जिले के एक गांव की रहने वाली महिला को लंबे समय से पति पर किसी अन्य महिला से संबंध होने का संदेह था। पति की हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए उसने परिजनों की मदद से उसकी गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगवा दिया।रविवार को पति घर से किसी काम का बहाना बनाकर निकला, लेकिन जीपीएस की लोकेशन सीधे हापुड़ के मोदीनगर रोड स्थित एक होटल पर जाकर रुकी। पत्नी और उसके परिजन तुरंत होटल पहुंच गए। महिला का आरोप है कि वहां उसका पति दूसरी महिला के साथ कमरे में था। इसके बाद होटल में जमकर हंगामा हुआ और गुस्साई पत्नी ने पति की पिटाई कर दी।

जमानत मिलने के बाद पति की परिजनों के साथ मिलकर की पिटाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने पति और पत्नी दोनों को शांतिभंग की आशंका में हिरासत में लेकर कार्रवाई की।मामला यहीं नहीं थमा। जमानत की प्रक्रिया के लिए दोनों को एसडीएम कोर्ट ले जाया गया, जहां भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने पति की फिर पिटाई कर दी। आरोप है कि कोर्ट से बाहर निकलने के बाद बस में भी पति की धुनाई हुई। इस पूरे घटनाक्रम के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

पकड़ी गई महिला निकली नर्स, जो बुलंदशहर जिले में तैनात

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पति के साथ पकड़ी गई महिला बुलंदशहर जिले के एक सरकारी अस्पताल में नर्स है। पुलिस का कहना है कि शिकायत का संज्ञान लेकर मामले की जांच की जा रही है।क्षेत्राधिकारी अनीता चौहान के अनुसार, पति-पत्नी के विवाद में दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments