होम उप्र न्यूज़ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन आज, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर रहेगा...

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे उद्घाटन आज, दोपहर 1 बजे से कई मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

0
73

लखनऊ। वनिर्मित लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर सोमवार 13 जुलाई को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक राजधानी के कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

यातायात/डायवर्जन व्यवस्था (आवश्यकतानुसार) निम्नवत रहेगी

  1. जुनाबगंज तिराहा से दरोगाखेड़ा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा, बल्कि यह वाहन जुनाबगंज तिराहा से दाहिने सिसेण्डी तिराहा होकर अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  2. बंथरा बाजार से दरोगाखेड़ा की तरफ भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन नही जा सकेगा बल्कि यह वाहन बंथरा थाने के सामने तिराहा से दाहिने बिजनौर चैराहा होते हुये अपने गन्तव्य को जा सकेगा।
  3. दरोगा खेड़ा से स्कूटर इण्डिया की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन किसानपथ का प्रयोग करते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  4. स्कूटर इण्डिया से गौरी बाजार की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बिजनौर थाना होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  5. गौरी बाजार से कार्यक्रम स्थल की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन यू-टर्न लेकर नहर तिराहा होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।
  6. सीतापुर/हरदोई रोड की तरफ से आने वाले भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन किसानपथ रैम्प से कानपुर रोड पर नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बिजनौर अण्डरपास से दाहिने सिसेण्डी मोड़ से दाहिने जुनाबगंज तिराहा से बांये होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।
  7. सुल्तानपुर/फैजाबाद/रायबरेली रोड की तरफ से आने वाले भारी/बड़े/कामर्शियल वाहन किसानपथ से कानपुर रोड पर नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन बिजनौर किसानथप अण्डरपास से बांये सिसेण्डी मोड़ से दाहिने जुनाबगंज तिराहा से बांये होकर कानपुर की तरफ जा सकेंगे।
  8. नादरगंज तिराहा से सैनिक स्कूल तिराहा की तरफ कामर्शियल वाहन नही जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन नादरगंज तिराहा से दाहिने अमौसी रेलवे स्टेशन होते हुए अपने गन्तव्य को जा सकेंगे।

केवल इन्हें रहेगा छूट

वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान सामान्य यातायात हेतु प्रदान डायवर्जन मार्ग पर यदि किसी जन-सामान्य की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन इत्यादि को ट्रैफिक पुलिस/स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार