होमउप्र न्यूज़वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: एसएसएफ मुख्यालय परिसर में गूंजा हरित उत्तर प्रदेश का संकल्प,...

वृक्षारोपण महायज्ञ-2026: एसएसएफ मुख्यालय परिसर में गूंजा हरित उत्तर प्रदेश का संकल्प, डीजी आलोक सिंह ने किया रुद्राक्ष का पौधारोपण

लखनऊ। वृक्षारोपण महायज्ञ–2026 के अंतर्गत ग्राम-पिपरसंड, सरोजनीनगर लखनऊ में उo प्रo विशेष सुरक्षा बल के निर्माणाधीन मुख्यालय एवं 01वीं वाहिनी परिसर में वृहद एवं भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

कार्यक्रम का शुभारंभ आलोक सिंह (IPS) डीजी एसएसएफ द्वारा रुद्राक्ष का पौधा लगाकर किया गया। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिये अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए उन्होंने प्रेरित किया कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं।

कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार की प्रेरणादायी पहल “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा पौधों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।इस अवसर पर हेमंत कुटियाल डी आईजी एसएसएफ , सेनानायक सर्वानंद सिंह यादव, प्रo सेनानायक 01वीं वाo वीरेंद्र कुमार, उपसेनानायक सच्चिदानंद एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : ‘ससुराल से मिला गिफ्ट’ या काली कमाई का खेल? 35 करोड़ की संपत्ति मामले में रिटायर्ड एआरटीओ पर विजिलेंस का शिकंजा कसता

यह भी पढ़े : ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से पूछो, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे?’

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments