होमउप्र न्यूज़फिरोजाबाद मुठभेड़: जानलेवा फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश पुलिस की...

फिरोजाबाद मुठभेड़: जानलेवा फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार, एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल

फिरोजाबाद। जिले में थाना उत्तर पुलिस टीम ने शनिवार देर रात फायरिंग करने वाले दो अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 7 जुलाई को थाना उत्तर क्षेत्र अन्तर्गत आर्य नगर निवासी अभिषेक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी। पीड़ित ने थाने में अगले दिन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी।

उन्होंने बताया कि थाना उत्तर प्रभारी रवि त्यागी पुलिस टीम के साथ शनिवार की देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी सूचना मिली कि इस घटना के वांछित अभियुक्तगण किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में मोटर साइकिल से बैंदी की पुलिया के निकट घूम रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक संदिग्ध व्यक्ति के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में तथा एक अन्य संदिग्ध को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना नाम रामनगर निवासी प्रिंस और गुदाउ का रहने वाला सुमित बताया है। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध पिस्टल 32 बोर, तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त काली बुलट मोटरसाइकिल बरामद हुई है।सीओ ने बताया कि घायल अभियुक्त प्रिंस को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।

यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : ‘ससुराल से मिला गिफ्ट’ या काली कमाई का खेल? 35 करोड़ की संपत्ति मामले में रिटायर्ड एआरटीओ पर विजिलेंस का शिकंजा कसता

यह भी पढ़े : ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से पूछो, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे?’

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments