होमउप्र न्यूज़'एक पेड़ माँ के नाम' महाअभियान: सुलतानपुर में हरियाली का संकल्प, मंत्री-डीएम-एसपी...

‘एक पेड़ माँ के नाम’ महाअभियान: सुलतानपुर में हरियाली का संकल्प, मंत्री-डीएम-एसपी समेत हजारों लोगों ने लगाए पौधे

सुलतानपुर, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के ‘वृक्षारोपण महाअभियान-2026’ के अंतर्गत रविवार को जनपद सुलतानपुर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत जिले में जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, पुलिस, विभिन्न विभागों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण का संकल्प लिया।
मुख्य कार्यक्रम पटखौली, लंभुआ में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने की। इस अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता एवं प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन पर संगोष्ठियों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों को जल स्रोतों के संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल के लिए प्रेरित किया गया।राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने सभी नागरिकों से अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

इसी क्रम में सुलतानपुर पुलिस ने भी पुलिस लाइन सहित जनपद के सभी पुलिस सर्किलों, थाना एवं चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, विभिन्न शाखाओं तथा पुलिस आवासीय परिसरों में व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया। पुलिस लाइन में अभियान का शुभारंभ अपर पुलिस अधीक्षक वृजनारायण सिंह ने पौधरोपण कर किया।इस दौरान छायादार, फलदार एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा प्रत्येक पौधे की सुरक्षा और नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान मातृ सम्मान के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का भी सशक्त संदेश देता है।

प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इस वर्ष पूरे उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाना, जलवायु संतुलन बनाए रखना, भू-जल संरक्षण को बढ़ावा देना तथा जनसहभागिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।कार्यक्रम के अंत में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने जनपदवासियों से अपील की कि वे ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जुड़कर अधिकाधिक पौधरोपण करें और लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण उपलब्ध कराया जा सके।

यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : ‘ससुराल से मिला गिफ्ट’ या काली कमाई का खेल? 35 करोड़ की संपत्ति मामले में रिटायर्ड एआरटीओ पर विजिलेंस का शिकंजा कसता

यह भी पढ़े : ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से पूछो, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे?’

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ में 24 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments