एसएमयूपीन्यूज, डेस्क। मेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। इस बीच इजराइल ने बड़ा दावा किया है। इजराइल ने दावा किया है कि ईराम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा है। वहीं ट्रंप भी कई बार अपनी जान को खतरा बचा चुके हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को सीधी सैन्य चेतावनी देते हुए दावा किया है कि अगर ईरानी सरकार ने उनकी हत्या या हत्या की कोशिश की तो अमेरिका की 1000 मिसाइलें पहले से ही ईरान पर निशाना साधे तैयार हैं।
ऐसी बमबारी की जाए, जैसी पहले कभी नहीं देखी-ट्रंप
ट्रंप ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क पोस्ट से बात करते हुए कहा कि ईरान वर्षों से उनकी हत्या करना चाहता था। उन्होंने कहा, “मैं लंबे समय से उनकी लिस्ट में रहा हूं। हमें इसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। बात इतनी है कि मैंने निर्देश दिए हैं कि अगर कुछ भी होता है, तो उन पर ऐसी बमबारी की जाए, जैसी उन्होंने पहले कभी नहीं देखी होगी।” उनकी टिप्पणी उन रिपोर्टों के बीच आई है, जिसमें कहा गया है कि ईरान ट्रंप की हत्या करने की योजना बना रहा है। ट्रंप ने कहा कि वह लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में रहे हैं।
ट्रंप ने सोशल मीडिया भी दी ईरान को धमकी
इस इंटरव्यू के बाद अब उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि हत्या की कोशिश भी हुई तो 1 साल तक हमला किया जाएगा। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर धमकी दी कि 1000 मिसाइलें पहले से ईरान की तरफ ‘लॉक एंड लोड’ हैं और अगर ईरान उनकी हत्या करता है या ऐसा करने की कोशिश भी करता है तो अमेरिका ऐसा सैन्य जवाब देगा, जिसकी मिसाल पहले कभी नहीं देखी गई होगी। ट्रंप ने लिखा, ‘1000 मिसाइलें इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की तरफ निशाना साधे तैयार हैं। अगर ईरानी सरकार अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति यानी मेरी हत्या करती है या कोशिश करती है, तो इसके बाद हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।’
इजरायल ने दी खुफिया चेतावनी
दरअसस, अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने शुक्रवार को अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इजराइल की सरकार ने अमेरिका के साथ एक खुफिया सूचना साझा की है। इस सूचना के तहत ईरान, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मारने की साजिश रच रहा है। अगर इजराइल की इस खुफिया सूचना की पुष्टि होती है तो यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच पहले ही तनाव बढ़ा हुआ है और दोनों तरफ से एक दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले
