होमउप्र न्यूज़यूपी में दो पुलिस मुठभेड़: नोएडा में ₹25 हजार का इनामी बदमाश...

यूपी में दो पुलिस मुठभेड़: नोएडा में ₹25 हजार का इनामी बदमाश दबोचा, इटावा में दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को पुलिस ने दो अलग-अलग मुठभेड़ों में बड़ी सफलता हासिल की। नोएडा के दादरी क्षेत्र में पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया, जबकि इटावा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपित को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया गया। दोनों आरोपित पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नोएडा में इनामी लुटेरा गिरफ्तार

नोएडा के थाना दादरी पुलिस ने शुक्रवार देर रात बैरियर लगाकर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया। आरोपी भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसका पीछा किया। खुद को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एटा निवासी अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोले के रूप में हुई है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पुलिसकर्मी को कार में लिफ्ट देने के बहाने लूट लिया था। उसके अन्य साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे, जबकि वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

इटावा में दुष्कर्म का आरोपित मुठभेड़ में दबोचा

उधर, इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपित रामनिवास को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, आरोपी ने बच्ची को पैसे का लालच देकर बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना स्वीकार करते हुए साक्ष्य छिपाने की जानकारी दी। बरामदगी के लिए पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर आरोपी ने झाड़ियों में छिपाया गया तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके दाहिने पैर में लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस तथा घटना से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। दोनों मामलों में पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : ‘हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वालों से पूछो, क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा कराएंगे?’

यह भी पढ़े : यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अफसरों के तबादले, कई जिलों के CDO बदले

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : ‘ससुराल से मिला गिफ्ट’ या काली कमाई का खेल? 35 करोड़ की संपत्ति मामले में रिटायर्ड एआरटीओ पर विजिलेंस का शिकंजा कसता

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments