होमउप्र न्यूज़इस बार नौ दिन का होगा नवरात्र व्रत

इस बार नौ दिन का होगा नवरात्र व्रत

भदोही। शक्ति की आराधना का महापर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होगा। माता की आराधना के साथ नवसंवत्सर की भी शुरुआत हो जाएगी। इस बार नवरात्र में चार योग का महासंयोग बन रहा है। व्रत और पूजन के लिए नौ दिन मिलेंगे। इस बार माता का आगमन नौका और प्रस्थान डोले पर होगा।

डॉ कुंदन ज्योतिषी ने बताया कि चैत्र नवरात्र इस बार पूरे नौ दिनों की होगी। इस बार सर्वार्थ सिद्धि, तीन रवि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य का संयोग बने। सर्वार्थ सिद्धि योग 23,27, और 30 मार्च लगेगा। वहीं अमृत सिद्धि योग 27 व 30 मार्च को और रवि योग 24 , 26 व 29 मार्च को लगेगा। नवरात्रि के अंतिम दिन रामनवमी पर गुरु पुष्य योग का महासंयोग बन रहा है।

काशी में चैत्र नवरात्र पर नौ दुर्गा की पूजा का विधान है। 22 मार्च को प्रथम शैलपुत्री की पूजा के साथ घट स्थापना की जाएगी। 30 मार्च को महागौरी की पूजा के साथ ही राम भी मनाई जाएगी। नवरात्रि का पारणा 31 मार्च को होगा। दुर्गा सप्तशती के अनुसार नवरात्र बुधवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में माता का आगमन नौका पर होगा जो फसल, धन – धान्य और विकास के लिए काफी लाभदायक रहेगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments