होमउप्र न्यूज़सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को रौंदा,...

सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को रौंदा, तीन युवकों की मौके पर मौत

सोनभद्र । सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया, जिससे उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में बाइक आ गई

क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे तीन युवक एक ही बाइक से मकरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद एक युवक हाईवा ट्रक के टायरों में फंस गया, जिससे उसका शरीर पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिपरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मृतकों की पहचान पाटी टाेल कुटियाही निवासी छोटू कुमार (20), सुनील कुमार (16) और रणणाेर निवासी रामबदन (35) के रुप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments