होमउप्र न्यूज़यूपी में मानसून का कहर: नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, कई...

यूपी में मानसून का कहर: नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, कई जिलों में रेड अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ, नोएडा समेत पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में जमकर बारिश हुई। हालात यह है कि कई शहरों में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। कहीं-कहीं जनहानि भी हुई है। हालांकि इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी है, वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है, पश्चिमी यूपी के लिए रेड अलर्ट भी जारी हुआ है।

तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जल जमाव हो गया

राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर से मानसून सक्रिय हो गया और फिर पूरे शहर जमकर बारिश हुई है। तेज बारिश से शहर में जगह-जगह जल जमाव हो गया और लोग सड़क पर भरे पानी में चलने को मजबूर हुए। शहर के पुराने इलाके चौक में घरों तक पानी घुसने लगा जबकि सदर बाजार के सदर के आजाद मोहाल में बड़ा पेड़ गिरा गया। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई और कई जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश हुई है। गुरुवार सुबह से शुरु हुई बारिश नोएडा, गाजियाबाद समेत 50 जिलों में रुक रुक कर दिन भर हाेती रही।

24 घंटे में सबसे ज्यादा चित्रकूट में 72.8 मिमी बारिश हुई

नोएडा में बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया जबकि गाजियाबाद में सड़क धंस गई। वहीं बुलंदशहर में दुकानों और घरों में पानी घुस गया। बिजनौर जिले के नजीबाबाद शहर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर की प्रमुख सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। इसी प्रकार जलेसर, संभल, आगरा, मवाना, तिलहर, मुजफ्फनगर, नराेरा, जनसठ में भारी वर्षा हुई है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा चित्रकूट में 72.8 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 7.1 मिमी से 925 प्रतिशत ज्यादा है।

प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को भी इस बाबत जानकारी भेजी गयी है ताकि समय रहते जरूरी कदम उठाए जा सकें।

आगरा एक दुकान ढहने से मलबे में 6 लोग मलबे में दब गए

इसके पहले बुधवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई ओर इससे जनजीवन प्रभावित हुआ; आगरा एक दुकान ढहने से मलबे में 6 लोग मलबे में दब गए। बारिश के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसी प्रकार मथुरा में भी बारिश के बीच एक जर्जर मकान की दीवार ढहने से 3 लोग घायल हो गए। प्रयागराज में खेत में काम कर रहे दो लोगों की करंट की चपेट आ गए।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments