होमउप्र न्यूज़'यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन कानून', मंत्री दानिश अंसारी बोले-...

‘यूपी में भी लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’, मंत्री दानिश अंसारी बोले- बोर्ड में होंगे दो गैर-मुस्लिम सदस्य

संजीव सिंह, बलिया/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी वक्फ संशोधन कानून लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश में वक्फ संशोधन कानून लागू किये जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश में नियम कानून और बायलॉज के हिसाब से वक्फ संसोधन कानून लागू होगा।

उन्हाेंने कहा कि मोदी सरकार वक्फ संपत्तियों के बेहतर रखरखाव के उद्देश्य से वक्फ संशोधन बिल लेकर आई है। इस वक्फ संशोधन अधिनियम 2024 के माध्यम से कई सकारात्मक बदलाव किए गए हैं। इसका कामकाज पर अच्छा असर दिखाई देगा। उन्हाेंने कहा कि सच ताे यह है कि इन संशोधनों के तहत नए वक्फ बोर्ड के गठन में पिछड़े पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और मुस्लिम समाज के विभिन्न वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड में दो गैर-मुस्लिम सदस्य भी शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा हमला किया। याेगी सरकार के मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए इस वक्फ संशोधन के प्रावधानों के अनुसार मध्य प्रदेश सहित तमाम राज्यों में बोर्ड का गठन प्रस्तावित है। इसका उद्देश्य पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करना और वक्फ का सुचारू प्रबंधन चलाना है। यह अधिनियम पूरे देश में लागू होगा और हर प्रदेश के लिए इसे अपनाना अनिवार्य है।

उत्तर प्रदेश में भी बोर्ड का गठन होने पर इसे नियमों और उपनियमों के अनुसार लागू किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को देश के विकास के लिए कभी कोई जल्दबाजी नहीं रही। उन्होंने आरोप लगाया कि 1947 में देश आजाद होने के बाद कांग्रेस ने देश के आधारभूत विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया और सत्ता में रहते हुए केवल भ्रष्टाचार और आतंकवाद को प्रश्रय दिया।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments