होमउप्र न्यूज़बारिश के चलते मथुरा और हाथरस में कक्षा 8 तक के सभी...

बारिश के चलते मथुरा और हाथरस में कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद, प्रशासन ने घोषित किया अवकाश

मथुरा/हाथरस। उत्तर प्रदेश के मथुरा और हाथरस जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश और जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गुरुवार (9 जुलाई) को कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

मथुरा में बुधवार सुबह से शाम तक रुक-रुक कर तेज बारिश होती रही। कई इलाकों में जलभराव के कारण स्कूल वाहन छात्रों तक नहीं पहुंच सके। सरकारी विद्यालयों में भी बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही, जिसके चलते कई स्कूलों में समय से पहले छुट्टी करनी पड़ी। मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने गुरुवार को सभी स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति ने बताया कि अवकाश का आदेश जनपद के सभी परिषदीय विद्यालयों, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा, अन्य मान्यता प्राप्त बोर्डों के स्कूलों तथा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक की सभी कक्षाओं पर लागू होगा।

वहीं, हाथरस में भी लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने 9 जुलाई के लिए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जनपद के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कक्षा प्री-प्राइमरी से आठवीं तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी। आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि मौसम सामान्य होने तक बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न भेजें और मौसम विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments