होमदेश प्रदेशशोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, लश्कर का शीर्ष कमांडर जाकिर गनई...

शोपियां में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, लश्कर का शीर्ष कमांडर जाकिर गनई मुठभेड़ में ढेर

हथियार व आपत्तिजनक सामग्री बरामद, पहलगाम हमले से भी जुड़ा था नाम

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे आतंकवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का शीर्ष कमांडर जाकिर गनई मारा गया। सुरक्षाबलों ने उसके शव के साथ हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। वहीं, एक अन्य आतंकी की तलाश में पूरे इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।

अधिकारियों के अनुसार, शोपियां के मीमंदर क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की विश्वसनीय खुफिया सूचना मिलने के बाद सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने संयुक्त अभियान शुरू किया। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया, जिसके दौरान आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय आतंकवादी को मार गिराया गया है। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

बताया गया कि सुरक्षाबलों को तीन जुलाई को मीमंदर इलाके के एक बाग में लगे निगरानी कैमरों में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दी थीं। इसके बाद पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए और आतंकियों के संभावित भागने के सभी रास्तों को सील कर दिया गया।

मारे गए आतंकी की पहचान जाकिर गनई के रूप में हुई है, जो वर्ष 2024 से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार उसका नाम पहलगाम आतंकी हमले की जांच में भी सामने आया था। अधिकारियों ने बताया कि उसके साथ मौजूद दूसरे आतंकी की तलाश के लिए अभियान जारी है और पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments