होमउप्र न्यूज़राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा बयान: सबूत हों तो SIT को दें,...

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा बयान: सबूत हों तो SIT को दें, सार्वजनिक आरोपों से बचें; नए CEO के चयन को बनी समिति

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति, संस्था या पत्रकार के पास मंदिर से जुड़े किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अनियमितता के ठोस साक्ष्य हैं, तो उन्हें सार्वजनिक आरोप लगाने के बजाय एसआईटी या संबंधित जांच एजेंसी को सौंपा जाए। ट्रस्ट का कहना है कि जांच एजेंसियां उपलब्ध कराए गए प्रमाणों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई करेंगी।

ट्रस्ट की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नए महामंत्री की नियुक्ति होने तक ट्रस्टी कृष्ण मोहन महामंत्री के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है।बैठक में मंदिर के लिए उपयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन हेतु तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया। इस समिति में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावड़े को शामिल किया गया है। समिति योग्य नामों की अनुशंसा ट्रस्ट को करेगी।

ट्रस्ट ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में विवादों और दुष्प्रचार के बावजूद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या और उनकी आस्था में कोई कमी नहीं आई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु लगातार दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं, जो इस बात का प्रमाण है कि भ्रामक आरोपों के बावजूद करोड़ों रामभक्तों का विश्वास मंदिर के प्रति अटूट बना हुआ है।

यह भी पढ़े : योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: शाहजहांपुर का जलालाबाद अब ‘परशुरामपुरी’ के नाम से जाना जाएगा

यह भी पढ़े : लखनऊ में सुनार को गोली मारकर हुई 1.5 करोड़ की लूट का खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़े : राहुल गांधी ने राजस्थान के बस-ट्रक बॉडी बिल्डर्स से की मुलाकात, बोले- एमएसएमई विरोधी नीतियों से संकट में छोटे उद्योग

यह भी पढ़े : लखनऊ में पहली बार ‘बॉस स्कैम’ का खुलासा, 18 लाख की साइबर ठगी में 10.85 लाख रुपये पीड़ित को लौटाए

यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड सातवीं बार जीता महिला टी20 विश्व कप का खिताब, फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments