उप्र न्यूज़देश प्रदेश

झांसी में योग दिवस पर सीएम योगी ने किया योगाभ्यास, बोले- योग से तपा शरीर रोग और बुढ़ापे से रहता है दूर

झांसी। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को झांसी प्रवास के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐतिहासिक झांसी किले की तलहटी में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने योग को स्वस्थ, संतुलित और निरोग जीवन का आधार बताते हुए सभी नागरिकों से इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की भारतीय जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि नियमित योग करने वाला व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक स्वस्थ रहता है। मुख्यमंत्री ने कहा, “जिसके पास योग से तपा हुआ शरीर है, वहां न रोग होता है और न ही बुढ़ापा जल्दी आता है। इन समस्याओं से बचने के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है।”

उन्होंने अपने संबोधन में सूर्य की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि सूर्य समस्त जीव जगत की ऊर्जा और जीवंतता का प्रमुख स्रोत है। वर्ष में दो बार होने वाले दुर्गा अनुष्ठान भी ऊर्जा साधना के महत्वपूर्ण अवसर होते हैं। योग दिवस का उद्देश्य भी सूर्य की ऊर्जा को आत्मसात कर जीवन को नई दिशा देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग की परंपरा आदि योगी भगवान शिव के समय से चली आ रही है और यह भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज दुनिया के अनेक देशों में लोग योग अपनाकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे भारत की संस्कृति और परंपरा को विश्व स्तर पर सम्मान मिला है।

उन्होंने कहा कि योग के प्रति बढ़ती वैश्विक जागरूकता विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री ने सुबह 6 बजे से 8 बजे तक आयोजित योग सत्र में विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा लोगों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह ‘परीछा’, एमएलसी रमा निरंजन, रामतीर्थ सिंघल सहित कई जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

योग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने भी भाग लिया तथा स्वस्थ और निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। झांसी किले की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में आयोजित यह कार्यक्रम योग और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों के उत्साह का प्रतीक बना।

यह भी पढ़े : पीओके में बवाल: जेएएसी कार्यकर्ता की मौत के बाद भड़की हिंसा, 11 की मौत, 70 से ज्यादा घायल

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button