
लखनऊ। यूपी की राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 9 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की कथित घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है, जबकि आरोपी बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पड़ोस के रहने वाले किशोर ने घटना को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, गुरुवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि मौलानगरी गेट नंबर-1 क्षेत्र में रहने वाली एक 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता तथा उसके परिजनों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पीड़िता के पड़ोस में रहने वाले 16 वर्षीय किशोर पर घटना को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता के बयान और अन्य तथ्यों को संकलित किया तथा नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही मामले की गहन विवेचना करते हुए सभी उपलब्ध साक्ष्य और परिस्थितिजन्य तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सुबह तीन बजे की घटना है। पड़ोसी किशोरी घर में घुसकर घटना को दिया अंजाम।
राजधानी में ही बेटियां नहीं सुरक्षित
प्रदेश की राजधानी में ही बेटियां सुरक्षित नहीं है। यह इसलिए कह रहे है क्योंकि राजधानी में हर दिन कहीं न कहीं बेटियों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है। पुलिस की लगातार सक्रियता व कार्रवाई के बावजूद भी इन घटनाओं में अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिसकी वजह से शहर में रहने वाली बहन बेटियां घर से बाहर निकलने के बाद अपने आपको असुरिक्षत महसूस कर रही है।
यह भी पढ़े : पूर्व जज मार्कंडेय काटजू ने बनाई ‘इश्क करो पार्टी’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
यह भी पढ़े : फायरिंग मामले में खान सर को पटना कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख
यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर
यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने




