होमउप्र न्यूज़विजय उर्फ उस्मान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया : एडीजी

विजय उर्फ उस्मान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया : एडीजी

लखनऊ। एडीजी प्रशांत कुमार कानून व्यवस्था ने बताया कि प्रयागराज थाना धूमनगंज उमेश पाल हत्याकांड मामले को लेकर सोमवार की सुबह प्रयागराज पुलिस को एक सफलता मिली । जब इस शूटआउट में शामिल विजय उर्फ उस्मान एक मुठभेड़ में घायल हुआ। उस्मान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हुई। इस दौरान हमारे एक आरक्षी घायल हुए हैं।

उस्मान पर 50,000 का इनाम था चैनलों में प्रसारित वीडियो में इसे गोली मारते हुए देखा गया था। आगे की प्रक्रिया की जा रही है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण के द्वारा इसमें शामिल लोगों के घरों में ध्वस्तिकरण की प्रक्रिया की गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस स्पष्ट कर देना चाहती है इस हत्याकांड में जो भी व्यक्ति शामिल रहा है उन पर कार्रवाई होगी। उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड के प्रमुख गवाह थे और लगातार गवाही दे रहे थे इसी कारण से उनकी हत्या की घटना हुई है।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments