देश प्रदेश

बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का दबदबा, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्में संघर्ष में

मुंबई। सिनेमाघरों में इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर रामचरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, वहीं वरुण धवन और बॉबी देओल की नई फिल्मों को दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है।वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी।

फिल्म ‘बंदर’ भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही

फिल्म ने शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पहले दिन इसकी कमाई 7.50 करोड़ रुपये रही थी। यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, मनीष पॉल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।वहीं बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है।

पहले दिन इसका कलेक्शन 50 लाख रुपये था

फिल्म ने दूसरे दिन 95 लाख रुपये की कमाई की, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 50 लाख रुपये था। हालांकि दूसरे दिन कमाई में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिल्म अब भी करोड़ों के बजाय लाखों में कारोबार कर रही है। दो दिनों में इसका कुल कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये रहा है।अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

दूसरी ओर, साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये रहा था। तीन दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया

‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह इस समय बॉक्स ऑफिस की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म को हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे इसे देशभर के दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पेद्दी’ की कमाई और बढ़ सकती है, जबकि वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी।

यह भी पढ़े : आर प्रज्ञानंद ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट जीतने वाले पहले भारतीय बने

यह भी पढ़े : दिल्ली में मौत का तांडव, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, 21 जिंदगियां राख

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button