मंदिर में सिंदूर भरकर रचाया शादी का नाटक, फिर मनाई सुहागरात, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

मंदिर में सिंदूर भरकर रचाया शादी का नाटक, फिर मनाई सुहागरात, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

गोरखपुर में प्रेम, धोखा और दहेज की सनसनीखेज कहानी, युवती ने लगाए गंभीर आरोप

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने आरोप लगाया है कि युवक ने पहले मंदिर में मांग में सिंदूर भरकर शादी का विश्वास दिलाया, फिर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं, गर्भवती होने पर कथित रूप से गर्भपात करा दिया और बाद में साथ रखने के बदले 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर दी।

आरोपी विक्रम से उसकी पहचान रिश्तेदारी के माध्यम से हुई थी

पीड़िता के मुताबिक आरोपी विक्रम चौहान से उसकी पहचान रिश्तेदारी के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती का आरोप है कि 15 सितंबर 2024 को आरोपी उसे एक मंदिर ले गया और मांग में सिंदूर भरकर खुद को पति बताने लगा। इसके बाद उसने शादी का भरोसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए।युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिए। जब उसने शादी के बाद ससुराल ले जाने की बात कही तो आरोपी बहाने बनाता रहा। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।

कोर्ट मैरिज होने के बावजूद उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया

मामला तब और गंभीर हो गया जब युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने दबाव बनाकर दवा खिलाई, जिससे गर्भपात हो गया। पीड़िता का कहना है कि बाद में कोर्ट मैरिज होने के बावजूद उसे पत्नी का दर्जा नहीं दिया गया।युवती ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी के परिवार से उसे साथ रखने की मांग की तो परिवार ने दूसरी जाति का हवाला देते हुए 10 लाख रुपये दहेज की शर्त रख दी। रकम न देने पर उसे अपमानित किया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई

स्थानीय पुलिस से राहत न मिलने पर पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक, उसकी मां, पिता और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी आरोपों की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *