smupnews

लखनऊ में अंतरराज्यीय लूट-छिनैती गैंग का पर्दाफाश, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी की कृष्णानगर पुलिस और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय लूट और छिनैती करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, नकदी बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई ज्वेलरी, नकदी, अवैध तमंचे, कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है और वे उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा एनसीआर क्षेत्र में भी अपराधों को अंजाम दे चुके हैं।

200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद मिली सफलता

पुलिस के मुताबिक 28 मई को कृष्णानगर निवासी रामबाबू चौरसिया से बाइक सवार दो बदमाशों ने बैग छीन लिया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले क्षेत्र में एक महिला से चेन स्नेचिंग की घटना भी हुई थी। दोनों मामलों के खुलासे के लिए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देश पर चार विशेष टीमें गठित की गई थीं।जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और इलेक्ट्रॉनिक व मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखी जाने लगी।

पुलिस को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग

शनिवार देर रात मानसनगर रोड स्थित आशाराम बापू आश्रम के पास पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लूट और छिनैती की घटनाओं में शामिल बदमाश मोटरसाइकिल से क्षेत्र में आने वाले हैं।पुलिस ने बाइक सवार संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वे भागने लगे। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय रोहन उर्फ गुड्डू और 21 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। दोनों दिल्ली के अंबेडकर नगर क्षेत्र के निवासी हैं।पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों आरोपी विभिन्न राज्यों और शहरों में लूट, चोरी और छिनैती की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस अब इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

लंबा है आपराधिक इतिहास

जांच में सामने आया कि रोहन उर्फ गुड्डू के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में चोरी, लूट, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 20 मुकदमे दर्ज हैं।वहीं साहिल के खिलाफ उन्नाव और गौतमबुद्ध नगर में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज पाए गए हैं।

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, एक बैग, दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।

अन्य साथियों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की भी संभावना है।पुलिस का कहना है कि राजधानी में लूट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : “आंखों के सामने ढह गया पुल, साथियों की चीखें आज भी कानों में गूंज रही हैं”, हमीरपुर हादसे के बचे मजदूरों ने सुनाई खौफनाक रात की कहानी

यह भी पढ़े : यूपी में स्मार्ट मीटर पर बड़ा फैसला, उपभोक्ता खुद तय करेंगे प्रीपेड या पोस्टपेड मीटर

यह भी पढ़े : “SIR पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर: चुनाव आयोग को मिला मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का पूरा अधिकार”

यह भी पढ़े : रास्ते में छिन गई एक जिंदगी: हादसे के बाद सड़क पर तड़पती रही मीरा देवी, कट गया हाथ और मौत ने छीन ली सांसें

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *