smupnews

पारिवारिक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, सगा भाई और चचेरा भाई हिरासत में

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज क्षेत्र में पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पुरानी रंजिश को लेकर हुए जानलेवा हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मृतक के सगे भाई और चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने उन्हें रोक लिया

पुलिस के मुताबिक ग्राम गोपाल खेड़ा निवासी जमुना प्रसाद पावर ग्रिड खुजेहटा से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि बैलरिया खेड़ा के पास पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मौत के बाद हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई

घायल जमुना प्रसाद को पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मामले में थाना मोहनलालगंज में पहले मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन मौत के बाद हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के सगे भाई Hardesh और चचेरे भाई Lavkush को हिरासत में लिया है।पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>

जीरो एफआईआर पर सुशांत गोल्फ सिटी में मुकदमा दर्ज

सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह मामला आनंद विहार जीआरपी, नई दिल्ली से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर किया गया।पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि Shivam Yadav, Sunny Yadav और उनके एक अन्य साथी ने उसके साथ गलत काम किया। जांच में घटना का स्थान सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में पाए जाने पर थाना स्थानीय में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की तलाश में चार टीमें गठित

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़िता और मुख्य आरोपी पिछले चार-पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और दूर के रिश्तेदार भी बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाने और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>>

हलवाई ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम भदोई में एक युवक ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।पुलिस के अनुसार राजेश नामक व्यक्ति ने रविवार सुबह घर में पंखे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। तब तक परिजन शव को नीचे उतार चुके थे।

मृतक हलवाई का काम करता था

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक हलवाई का काम करता था। परिवार में पत्नी, 18 वर्षीय बेटी और करीब ढाई साल का बेटा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

>>>>>>>>>>>>>>>>

तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर

गाजीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात थार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया, जबकि दूसरा घायल हो गया। दुर्घटना के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार घटना 23 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे सेक्टर-18 इलाके में हुई। Kartikeya Tripathi अपने मित्र Amit Singh के साथ अपाचे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति में आ रही काले रंग की थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क किनारे गिर पड़े और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।

जांच में कार्तिकेय त्रिपाठी के पैर में फ्रैक्चर पाया गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। जांच में कार्तिकेय त्रिपाठी के पैर में फ्रैक्चर पाया गया, जबकि अमित सिंह को मामूली चोटें आई हैं।पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें काले रंग की थार वाहन दुर्घटना करते दिखाई दी है। हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *