होमउप्र न्यूज़अंतरराज्यीय नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, 8 किलो अफीम के साथ 4...

अंतरराज्यीय नशा तस्करी का बड़ा खुलासा, 8 किलो अफीम के साथ 4 महिला तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । एएनटीएफ मेरठ ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार सक्रिय महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अफीम, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है।

तीन मोबाइल फोन और 3,770 रुपये नकद भी बरामद

यह कार्रवाई 16 मई 2026 को देवरनियाँ क्षेत्र में उस समय की गई, जब एएनटीएफ टीम को सूचना मिली कि कुछ महिलाएं बड़ी खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रही हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने मौके से चारों को दबोच लिया।बरामदगी के दौरान कुल 8 किलो 121 ग्राम अफीम मिली, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 3,770 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

बरेली में डिलीवरी देने जा रही थीं

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीता देवी, तेतरी देवी, राजकुमारी और उर्मिला के रूप में हुई है, जो बिहार और नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों की रहने वाली हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह सभी आपस में मिलकर अफीम की खरीद-फरोख्त का नेटवर्क चला रही थीं और बरेली में डिलीवरी देने जा रही थीं।

पूरे रैकेट की गहराई से जांच की जा रही

पुलिस जांच में यह भी सामने आ रहा है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय और सीमापार नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। इसी आधार पर पूरे रैकेट की गहराई से जांच की जा रही है और अन्य लिंक की तलाश जारी है।मामले में थाना देवरनियाँ पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments