होमउप्र न्यूज़20 लाख की हेरोइन के साथ 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

20 लाख की हेरोइन के साथ 25 हजार का इनामी तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ । यूपी लगातार मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में Anti Narcotics Task Force की सहारनपुर यूनिट और शामली पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत की 98.59 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई है।

आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ पुत्र किरणपाल निवासी ग्राम बझेड़ी, थाना झिंझाना जनपद शामली के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त था और पुलिस को उसकी तलाश थी।पुलिस के मुताबिक, एएनटीएफ थाना सहारनपुर द्वारा वर्ष 2025 में थाना बड़ौत जनपद बागपत में दर्ज मुकदमे में आरोपी फरार चल रहा था। उस मामले में एक XUV-300 कार से 180 किलो 450 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त बरामद किया गया था। आरोपी सौरभ तभी से वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।14 मई 2026 को एएनटीएफ टीम ने थाना झिंझाना क्षेत्र के ऊन-पिंडोरा रोड स्थित एक भट्टे के पास दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 98.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 98.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पहले डोडा-पोस्त की तस्करी करता था, लेकिन अधिक मुनाफा कमाने के लालच में अब स्मैक और हेरोइन की सप्लाई करने लगा था। आरोपी ने बताया कि वह गंगोह क्षेत्र से स्मैक लाकर बेचता था और उसी पैसे से अपने शौक और खर्च पूरे करता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना झिंझाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इस कार्रवाई में एएनटीएफ सहारनपुर की टीम के साथ थाना झिंझाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments