प्रयागराज । इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने NEET UG 2026 पेपर लीक के संदर्भ में NTA और भाजपा सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। आइसा ने मांग की NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को ख़त्म किया जाए और जवाबदेही सुनिश्चित करते हुए धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।

पेपर लीक की घटनाएं देश में लगातार बढ़ रही

आइसा इलाहाबाद की अध्यक्ष कॉम. सोनाली ने कहा कि जब से भाजपा सरकार बनी है तब से पेपर लीक की घटनाएं देश में लगातार बढ़ रही हैं। UGC NET से NEET किसी भी परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बची है इसके बावजूद NTA को भाजपा सरकार द्वारा न केवल संरक्षण दिया जा रहा है बल्कि उसकी संलिप्तता भी दिखाई देती है।

शिक्षा और रोजगार पर मोदी सरकार लगातार हमला कर रही

आइसा उत्तर प्रदेश के राज्य सचिव कॉम. शशांक ने बात रखते हुए कहा कि देश में जितने भी भ्रष्टाचारी लोग हैं उनको संरक्षण देने का काम मोदी सरकार कर रही है। अमेरिकी साम्राज्यवाद का असर पूरे देश में महंगाई के रूप में पड़ रहा है ऐसे में मोदी सरकार NTA और कोचिंग माफियाओं के साथ मिलकर छात्रों का लगातार शोषण कर रही है। आइसा इलाहाबाद के सहसचिव कॉम. मानवेन्द्र ने कहा कि शिक्षा और रोजगार पर मोदी सरकार लगातार हमला कर रही है।

भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही

इसी क्रम में हम लोग देखते हैं कि पिछले दशक से डबल इंजन की सरकार पुलिस से लेकर शिक्षक भर्ती, RO/ARO और NTA द्वारा NEET, JEE, UGC– NET और तमाम परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं लेकिन भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भागती रहती है। AISA की मांग है कि परीक्षा लीक की घटनाओं में शामिल सभी दोषियों पर कार्रवाई हो और अपनी जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफ़ा दें।प्रदर्शन में आयुष, विपुल, किशन , शिवांशु, लेनिन, आदर्श, आदित्य, पल्लवी, साक्षी, अमन, मनीष, विश्वेंद्र, सुमित, शशिभूषण, शिल्पी सहित तमाम छात्र शामिल रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *