लखनऊ। प्रतीक यादव को गुरुवार को नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गई। समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर रखा गया, जहां राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक जगत की कई हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।इस दौरान Yogi Adityanath, प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। आवास पर पूरे समय गमगीन माहौल बना रहा और यादव परिवार के सदस्य भावुक नजर आए।

पिता की अर्थी के सामने टूट गई बेटी

करीब सवा 12 बजे प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए बैकुंठधाम ले जाया गया। अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले पत्नी Aparna Yadav और बेटी प्रथमा ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान अपर्णा यादव खुद को संभाल नहीं सकीं और फूट-फूटकर रो पड़ीं। वहीं उनकी बेटी बार-बार पिता के पार्थिव शरीर को निहारती रही। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

वह अपने घर के किचन में बेसुध हालत में मिले थे

जानकारी के अनुसार प्रतीक यादव की मौत हृदय गति रुकने और फेफड़ों में खून का थक्का जमने के कारण हुई थी। वह अपने घर के किचन में बेसुध हालत में मिले थे। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पति की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद Aparna Yadav मुंबई से तुरंत लखनऊ पहुंचीं। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।अंतिम यात्रा के दौरान भी सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। Shivpal Singh Yadav अपने पूरे परिवार के साथ अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और भावुक होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बैकुंठधाम में पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव

प्रतीक यादव का गुरुवार को लखनऊ के बैकुंठधाम में पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। समाजवादी पार्टी संस्थापक Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से पूरा यादव परिवार गहरे सदमे में है। अंतिम संस्कार के दौरान बैकुंठधाम का माहौल बेहद भावुक हो गया।प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास से बैकुंठधाम लाया गया। अंतिम यात्रा के लिए वाहन को फूलों से सजाया गया था। बड़ी संख्या में समर्थक, रिश्तेदार और राजनीतिक हस्तियां अंतिम दर्शन के लिए मौजूद रहीं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *