होमउप्र न्यूज़राजूपाल हत्याकांड: घायल गनर राघवेन्द्र की पीजीआई में मौत

राजूपाल हत्याकांड: घायल गनर राघवेन्द्र की पीजीआई में मौत

लखनऊ। पीजीआई लखनऊ के ट्रामा में भर्ती राजूपाल हत्याकाण्ड के मुख्य गवाह पर जानलेवा हमले के दौरान घायल गनर राघवेन्द्र की बुधवार की शाम मृत्यु हो गई है। आईसीयू भर्ती मरीज को वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। शरीर में संक्रमण अधिक होने स्थिति में सुधार नहीं हुआ।

आपको बता दें कि प्रयागराज में गनर की हालत में सुधार न होने पर शनिवार की रात पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शिफ्ट किया गया था। गोली लगने के साथ ही बारुद के हमले से गनर का शरीर कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। पूरे शरीर में संक्रमण फैल गया । जिसकी वजह से हालत नाजुक बनी हुई थी। वेंटिलेटर सपोर्ट पर भर्ती घायल का आईसीयू के डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में उपचार कर रही थी। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि घायल गनर को गंभीर संक्रमण था। आईसीयू में उपचार के दौरान बुधवार की शाम करीब पौने छह बजे मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments