लखनऊ । राजधानी में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन/टेबल टेनिस) प्रतियोगिता 2025-26 का भव्य समापन बुधवार को हुआ। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रतियोगिता में देशभर की 42 टीमों के लगभग 1400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें करीब 300 महिला खिलाड़ी शामिल रहीं।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाला हर खिलाड़ी अपने आप में चैंपियन

डीजीपी राजीव कृष्ण ने खिलाड़ियों के अनुशासन, संघर्ष और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाला हर खिलाड़ी अपने आप में चैंपियन है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और समर्पण की मजबूत नींव है। उन्होंने प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन में खेलों की अहम भूमिका का भी उल्लेख किया।

खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार जताया

समारोह को संबोधित करते हुए अपर निदेशक एसआईबी विनीता शर्मा ने कहा कि पुलिस बल में खेल मानसिक दृढ़ता, शारीरिक क्षमता और कर्तव्य निर्वहन के लिए बेहद जरूरी हैं। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी रामकृष्ण स्वर्णकार ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार जताया।

प्रतियोगिता के प्रमुख विजेता

टेबल टेनिस मेंस सिंगल
बारडी बोरा (असम पुलिस) – गोल्ड
सुभ्रत राज वर्मा (उत्तर प्रदेश पुलिस) – सिल्वर
अश्विन (हरियाणा पुलिस) और राहुल चौधरी (उत्तर प्रदेश पुलिस) – ब्रॉन्ज

टेबल टेनिस मिक्स डबल

अभिषेक सिंह व मिनाक्षी भट्ट (सीआरपीएफ) – गोल्ड
आर.के. बिक्रमजीत सिंह व एस. असाना (मणिपुर) – सिल्वर
सोरोभ व कात्यायनी शर्मा (आईटीबीपी) – ब्रॉन्ज

बैडमिंटन वुमेन सिंगल

आशी रावत (सीआईएसएफ) – गोल्ड
प्रसिता पी. (सीआईएसएफ) – सिल्वर
सिमरन चौधरी (उत्तर प्रदेश पुलिस) – ब्रॉन्ज

बैडमिंटन मेन सिंगल

भरत राघव (सीआरपीएफ) – गोल्ड
राजन यादव (उत्तर प्रदेश police) – सिल्वर
जुनैद अंसारी (उत्तर प्रदेश पुलिस) – ब्रॉन्ज

चैंपियंस ट्रॉफी विजेता

टेबल टेनिस मेंस चैंपियंस ट्रॉफी – उत्तर प्रदेश
टेबल टेनिस वुमेन्स चैंपियंस ट्रॉफी – उत्तर प्रदेश
बैडमिंटन ओवरऑल चैंपियंस ट्रॉफी – मिजोरम
उपविजेता – सीआरपीएफ

कार्यक्रम में बिनोद कुमार सिंह, आशुतोष राय, सुहास एल0वाई0, प्रीतिंदर सिंह और किरीट राठौड़ सहित कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *