लखनऊ । राजधानी में आयोजित द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2025-26 में देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्रीय पुलिस बलों के खिलाड़ियों द्वारा उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का उत्साहवर्धन करते हुए रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए।

पुरुष वर्ग में इनका रहा शानदार प्रदर्शन

पुरुष वर्ग की विभिन्न बैडमिंटन प्रतियोगिताओं में सीआरपीएफ के अंकित कुमार, भारत राघव, निखिल के एवं प्रवेश कुमार ध्रुव ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपने बल का गौरव बढ़ाया। वहीं असम राइफल्स के विनय, अवधेश जाट, फूलगुनी चकमा एवं हरी ओम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित किया।

यूपी का रिचा, आरती, सिमरन एवं नंदिनी ने बढ़ाया मान

इसी क्रम में महिला वर्ग की प्रतियोगिताओं में सीआईएसएफ की प्रतिक्षा, माही सेन, आसी रावत एवं उर्वसी शाह ने बेहतरीन तालमेल एवं अद्भुत खेल कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं उत्तर प्रदेश की रिचा यादव, आरती सिंह पाल, सिमरन चौधरी एवं नंदिनी यादव ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त करते हुए प्रदेश का मान बढ़ाया।

खेल भावना सभी के लिए प्रेरणादायी रही

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना सभी के लिए प्रेरणादायी रही। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं दर्शकों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।उक्त प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पदक अपर पुलिस महानिदेशक राम कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर अनुभाग अतुल शर्मा तथा सेनानायक 09वीं वाहिनी पीएसी निपुण अग्रवाल द्वारा प्रदान किए गए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *