लखनऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 2वीं ऑल इण्डिया पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता-2025-26 आज से 13 मई के भव्य आयोजन का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी, लखनऊ में किया गया एवं आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर समस्त प्रदेशों से आये पुलिस कार्मिकों का उत्साहवर्धन किया गया । इस प्रतियोगिता में देशभर के पुलिस बलों की 42 टीमों के खिलाड़ीयों द्वारा प्रतिभाग कर अपने उत्कृष्ट खेल-कौशल का प्रदर्शन करेंगे । कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्यमंत्री के समक्ष उत्तर प्रदेश पुलिस/पीएसी के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया ।

ललित एवं राजकुमार पाल को सीधे पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त

मुख्यमंत्री द्वारा खिलाड़ियों एवं अधिकारियों को संबोधित करते हुए खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना एवं शारीरिक दक्षता को पुलिस बल की कार्यक्षमता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया । इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों के उत्थान हेतु किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस एवं पीएसी में अब तक 534 खिलाड़ियों को सीधे राजपत्रित एवं अराजपत्रित पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है । साथ ही हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय एवं राजकुमार पाल को सीधे पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्त किया गया है।

खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया

उन्होंने खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 2% क्षैतिज आरक्षण, प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान तथा ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम निर्माण की योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रदेश के खिलाड़ियों को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया । इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य पुलिस बलों के मध्य आपसी समन्वय, खेल भावना, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करना है । इस आयोजन के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रीय पुलिस बलों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा । कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रतियोगिता की स्मृति में प्रकाशित सोवेनियर (स्मारिका) का विमोचन किया ।

अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो लिया

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा, अपर निदेशक एसआईबी विनीता शर्मा, अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी डा. राम कृष्ण स्वर्णकार सहित सलाहकार मुख्यमंत्री कार्यालय अवनीश अवस्थी एवं पुलिस महानिरीक्षक मध्य जोन/सचिव उ0प्र0 पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड डॉ० प्रीतिंदर सिंह सहित एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे ।अन्त में मुख्यमंत्री द्वारा सभी टीम मैनेजरों, अधिकारियों एवं खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो लिया गया एवं आयोजन समिति द्वारा समस्त प्रतिभागी टीमों, अधिकारियों, खिलाड़ियों एवं अतिथिगणों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गयी ।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *