लखनऊ। लखनऊ से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़े स्तर पर नौकरशाही में फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस बदलाव में कई अहम जिलों के जिलाधिकारियों को भी बदला गया है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में नई गति लाने की कोशिश मानी जा रही है। देवरिया, जाैनपुर, प्रतापगढ़ , मुरादाबाद, फिराेजाबाद समेत आठ जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। वहीं, हाल में इस्तीफा देकर नौकरी में वापस आने वाले आईएएस रिंकू राही को भी तैनाती मिली है।

मधुसूदन हुल्गी को देवरिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव, आवास एवं विकास परिषद के अपर आवास आयुक्त मधुसूदन हुल्गी को देवरिया जिले का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रबंध निदेशक, केस्को, अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम सैमुअल पाल एन को जौनपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।

गोरखपुर विकास प्रधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन को जिलाधिकारी मऊ की जिम्मेदारी दी गई है। गौरव सिंह सोगरवाल को नगर आयुक्त गोरखपुर से जिलाधिकारी महाराजगंज, संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी महाराजगंज से जिलाधिकारी फिरोजाबाद, राजेंद्र पेंसिया को संभल जिलाधिकारी से मुरादाबाद जिलाधिकारी, आगरा नगर निगम के नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल को जिलाधिकारी संभल और अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद के अभिषेक पांडेय को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ नियुक्त किया है।

अनुज सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव बनाया

इनके अलावा जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिवसहाय अवस्थी को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपी राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, मुरादाबाद के जिलाधिकारी अनुज सिंह को मुख्यमंत्री का विशेष सचिव, गाजियाबाद के मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल को गोरखपुर विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष और लखनऊ के मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन को नगर आयुक्त नगर निगम गोरखपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

डा. अल्का वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं से विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी यूपी, प्रतीक्षारत निधि बंसल को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी मिली है। जौनपुर के जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग, मऊ के जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा को विशेष सचिव समाज कल्याण तथा सचिव अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग, फिरोजाबाद के जिलाधिकारी रमेश रंजन को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद बनाए गए हैं।

देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को विशेष सचिव की जिम्मेदारी

देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को विशेष सचिव, राजस्व विभाग, प्रतीक्षारत चंद्र शेखर को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संस्थान विभाग, नेहा जैन को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को से प्रबंध निदेशक केस्को बनाई गई हैं। समीर को विशेष सचिव वित्त तथा रजिस्ट्रार चिट्स एवं सोसायटी से विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक तथा प्रबंध निदेशक यूपी डेस्को, सी इंदुमती को विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास विभाग एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम से निदेशक, महिला कल्याण उत्तर प्रदेश तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम बनाई गई हैं।

अवनीश सक्सेना को विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया

वंदना वर्मा को निदेशक महिला कल्याण तथा प्रबंध निदेशक महिला कल्याण निगम से विशेष सचिव चीनी उद्योग तथा गन्ना विकास एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक राज्य चीनी निगम, गाजीपुर के मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य को नगर आयुक्त नगर निगम आगरा, राजेंद्र सिंह द्वितीय को विशेष सचिव समाज कल्याण विभाग तथा सचिव उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज, प्रेम प्रकाश को विशेष सचिव राजस्व विभाग से सदस्य (न्यायिक) राजस्व परिषद प्रयागराज बनाए गए हैं। अंकुर कौशिक को मुख्य कार्यपालक अधिकारी उप्र राज्य ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण से उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण, अवनीश सक्सेना को सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक बनाया गया है।

आलोक प्रसाद मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर नियुक्त

हरिकेष चौरसिया को विशेष सचिव आयुष से सचिव उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, कानपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष मदन सिंह गब्र्याल को विशेष सचिव आयुष विभाग, हरदोई की मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा को अपर आयुक्त राज्य कर कानपुर प्रथम, प्रफुल्ल कुमार शर्मा को संयुक्त मजिस्ट्रेट रायबरेली से मुख्य विकास अधिकारी लखनऊ बनाया गया है। नेहा ब्याडवाल को संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन से मुख्य विकास अधिकारी हरदोई, आलोक प्रसाद को संयुक्त मजिस्ट्रेट बहराइच से मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर नियुक्त किया गया है।

रिंकू सिंह राही को मजिस्ट्रेट जालौन का कार्यभार सौंपा गया

इसी तरह कुमार सौरभ को संयुक्त मजिस्ट्रेट जौनपुर से मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद, दयानंद प्रसाद को अपर मेलाधिकारी माघ मेला प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी गोण्डा, जुहेर बिन सगीर को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन से विशेष सचिव एनआरआई विभाग और तकनीकी इस्तीफा देकर वापसी करने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही संबद्ध राजस्व परिषद से संयुक्त मजिस्ट्रेट जालौन का कार्यभार सौंपा गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *