सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और बागपत से सामने आया राखी कश्यप हत्याकांड अब एक ऐसी सनसनीखेज कहानी बन चुका है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे इस केस के खौफनाक सच सामने आ रहे हैं।

खून से सना फार्महाउस बना कत्ल का गवाह

नौगांवा के पास जिस फार्महाउस में राखी कश्यप की बेरहमी से हत्या की गई, उसकी दीवारों पर आज भी खून के छींटे मौजूद हैं। यही नहीं, इसी जगह पर पार्टी के बाद योजनाबद्ध तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया।

कैसे रची गई मौत की साजिश?

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि 25 अप्रैल को आरोपी भाजपा नेता सुधारस चौहान और उसका साथी कपिल चौहान, राखी को लेकर पहले अपने फार्महाउस पहुंचे और फिर देहरादून निवासी व्यक्ति के फार्महाउस पर ले गए। वहीं चौकीदार ने तीनों के लिए खाना दिया और फिर उसे वहां से भेज दिया गया। इसके बाद शराब पार्टी हुई और फिर शुरू हुआ मौत का खेल…

बेरहमी की हद पार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने रूह कंपा देने वाला सच उजागर किया—
पहले राखी का गला रेता गया
फिर सीने और पीठ पर कई बार चाकू से वार
अत्यधिक खून बहने से मौत
हत्या के बाद शव को चौकीदार के बिस्तर में लपेटकर रजबहे में फेंक दिया गया।

दोहरा मर्डर: पहले प्रेमी, फिर प्रेमिका

इस केस की सबसे चौंकाने वाली कड़ी यह है कि यह सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि डबल मर्डर है।
जांच में सामने आया कि राखी का प्रेमी विक्रांत पहले ही मारा जा चुका था।
बताया गया कि 15 अप्रैल को पार्टी के दौरान विवाद में राखी ने ही विक्रांत को गोली मार दी थी। इसके बाद आरोपियों ने विक्रांत की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया।

फिर क्यों मारी गई राखी?

पुलिस के मुताबिक, जब विक्रांत की गुमशुदगी में राखी पर शक बढ़ा, तो आरोपी सुधारस चौहान को खुद के फंसने का डर सताने लगा।
यही डर राखी की मौत की वजह बना।
25 अप्रैल की रात उसे फार्महाउस ले जाकर साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया गया।

पुलिस की कार्रवाई

मुख्य आरोपी सुधारस चौहान को बागपत से गिरफ्तार
उसके ऑफिस से खून से सना हथियार बरामद
साथी कपिल चौहान पहले ही गिरफ्तार
फार्महाउस के चौकीदार से भी पूछताछ जारी

कई सवाल अब भी बाकी

चौकीदार ने खून के निशान देखकर पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी?
क्या इस साजिश में और लोग भी शामिल हैं?
हत्या के पीछे असली मकसद सिर्फ डर था या कुछ और?

कहानी जो सिहरन पैदा कर दे

प्यार, शक, साजिश और कत्ल…
यह केस सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि रिश्तों के टूटने और लालच-डर के खतरनाक अंजाम की कहानी बन गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *