संजीव सिंह, बलिया । उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग ने एक मासूम की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर गांव की है। शुक्रवार देर रात गांव में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रामलाल यादव के घर बारात आई हुई थी। शादी का कार्यक्रम हंसी-खुशी चल रहा था और सभी लोग जश्न में डूबे थे। इसी दौरान अचानक किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे वहां मौजूद 11 वर्षीय बालक पीयूष को जा लगी, जो अपने पिता संजय यादव के साथ शादी में शामिल होने आया था।

मौके पर मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गोली लगते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन तुरंत घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुछ ही पलों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

लापरवाही ने ली मासूम की जान

पुलिस के अनुसार, गोली चलाने वाला आरोपी मृतक का ही रिश्तेदार बताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और आरोपी की तलाश जारी है।यह घटना एक बार फिर हर्ष फायरिंग की खतरनाक परंपरा पर सवाल खड़े करती है, जहां जश्न के नाम पर लापरवाही मासूम जिंदगियों पर भारी पड़ रही है।

………………………………………………

बहुभोज में चली गोली, युवक की मौत

मीरजापुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के रानीबारी गांव में शुक्रवार देर रात बहुभोज कार्यक्रम के दौरान गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई।अपर पुलिस अधीक्षक नगर रितेश सिंह ने बताया कि अजय (22) पुत्र भूतनाथ रैदास निवासी रानीबारी को गोली लगी थी। उसे गंभीर हालत में देखा गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजापुर निवासी बुंदेला पुत्र रघुनाथ ने अजय को गोली मारी। घटना की सूचना पर कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक के पिता की तहरीर पर नामजद आरोपित बुंदेला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।एएसपी ने बताया कि मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *