लखनऊ में सनसनी: 11वीं मंजिल से युवक की छलांग, गिरते ही मौत, इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ में सनसनी: 11वीं मंजिल से युवक की छलांग, गिरते ही मौत, इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ। राजधानी के गुडंबा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक ने 11वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।मृतक की पहचान सीतापुर के महमूदाबाद निवासी 35 वर्षीय प्रबल जैन के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ जनेश्वर अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट में रह रहा था। बताया जा रहा है कि प्रबल निजी काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी शहर के एक मॉल में नौकरी करती हैं।

धमाके की आवाज सुनते ही दौड़े लोग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8:30 बजे अचानक तेज आवाज सुनाई दी। उस समय बारिश के बाद मौसम सुहावना होने के कारण कई लोग अपार्टमेंट के बाहर टहल रहे थे। जोरदार धमाके की आवाज सुनते ही लोग मौके की ओर दौड़े तो देखा कि एक युवक जमीन पर खून से लथपथ पड़ा है। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सका

पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रबल जैन अपनी पत्नी के साथ ओम प्रकाश नामक व्यक्ति का फ्लैट किराए पर लेकर रह रहे थे। फिलहाल घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की पत्नी अभी सदमे में है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।इंस्पेक्टर गुडंबा के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या किन परिस्थितियों में हुई।इस घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे को लेकर स्तब्ध है।

लखनऊ में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, बेसमेंट में मिला शव

राजधानी के बाजारखाला थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।पुलिस के अनुसार, ऐशबाग इलाके की रहने वाली सोनम शुक्ला ने सूचना दी कि उनके 30 वर्षीय पुत्र शिवम शुक्ला ने अज्ञात कारणों के चलते घर के नीचे स्थित बेसमेंट के कमरे में पंखे के कुंडे से कपड़े के फंदे के सहारे फांसी लगा ली।

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी ऐशबाग पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान युवक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।बताया गया कि मृतक अपनी मां की ऐशबाग तिराहे पर स्थित चाय की दुकान पर काम करता था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *