होमउप्र न्यूज़Gorakhpur: सीएम योगी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

Gorakhpur: सीएम योगी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह मंदिर भ्रमण के दौरान गौशाला में गायों की सेवा की। इसके बाद महायोगी गुरु गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजय नाथ स्मृति सभागार के समक्ष लगे जनता दर्शन कार्यक्रम में पहुंचे। जहां दूरदराज से आए हुए फरियादियों की विभिन्न समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुना और मौजूद संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी आदित्यनाथ।

जानकारी के लिए बता दें कि सीएम योगी ने शिकायत सुनने के दौरान फरियादियों के साथ आए हुए बच्चों को लाड प्यार करते हुए उनमें चॉकलेट, टॉफी का वितरण किया।इस मौके पर एडीजी जोन अखिल कुमार डीआईजी जे रविंद्र गॉड जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर पुलिस अधीक्षक नगर कृष्ण विश्नोई सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Most Popular

Recent Comments