लखनऊ । यूपी के आगरा में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की त्वरित कार्रवाई का बड़ा उदाहरण सामने आया है। सोशल मीडिया पर मिली सूचना के आधार पर कमिश्नरेट पुलिस ने महज 8 मिनट के भीतर चलती बस में छेड़छाड़ कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।घटना 27 अप्रैल 2026 की देर रात करीब 12:27 बजे की है, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सूचना मिली कि कानपुर से अहमदाबाद जा रही एक बस (नंबर MP07ZT2099) में सवार कुछ युवक एक युवती और एक महिला के साथ अभद्रता कर रहे हैं। बस आगरा के नामनेर चौराहे की ओर बढ़ रही थी।

सूचना मिलते ही थाना रकाबगंज पुलिस को किया अलर्ट

सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त दीपक कुमार के निर्देशन में सोशल मीडिया टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने बिना समय गंवाए संबंधित थाना रकाबगंज पुलिस को अलर्ट किया और साथ ही पीड़िता से संपर्क कर घटना की पुष्टि तथा सटीक लोकेशन प्राप्त की।इसके बाद रकाबगंज पुलिस ने नामनेर चौराहे पर तुरंत सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जैसे ही संदिग्ध बस वहां पहुंची, पुलिस टीम ने उसे रुकवाया और मौके पर ही छेड़छाड़ में शामिल चारों आरोपियों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

बस में सवार पीड़ित महिलाओं ने राहत की सांस ली

बता दें कि इस पूरी कार्रवाई में पुलिस की तेज़ प्रतिक्रिया, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर पर समन्वय की अहम भूमिका रही। बस में सवार पीड़ित महिलाओं और अन्य यात्रियों ने राहत की सांस ली और पुलिस की तत्परता की सराहना की।आगरा पुलिस का यह कदम स्पष्ट करता है कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *