लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस का आधिकारिक हैशटैग #UPPolice सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर विश्व स्तर पर ट्रेंड करता नजर आया। 26 अप्रैल 2026 को यह हैशटैग कुछ ही घंटों में ग्लोबल ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 पर पहुंच गया और करीब 4 घंटे तक शीर्ष स्थान पर बना रहा।
दीक्षांत परेड से बना माहौल
वर्ष 2025 में भर्ती किए गए 60,244 आरक्षी नागरिक पुलिस की भव्य दीक्षांत परेड एक साथ प्रदेश के
10 पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों
73 जनपदों की पुलिस लाइंस
29 पीएसी बटालियनों
यानी कुल 112 रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटरों में आयोजित की गई।
राजधानी लखनऊ में आयोजित मुख्य समारोह में परेड का निरीक्षण और विजेताओं को सम्मानित करने का कार्य Yogi Adityanath ने स्वयं किया।
सोशल मीडिया पर छाया पुलिस बल
दीक्षांत परेड से जुड़ी फोटो और वीडियो प्रदेशभर के पुलिस विभागों ने सोशल मीडिया पर साझा कीं। सभी पोस्ट्स में #UPPolice हैशटैग का इस्तेमाल किया गया, जिसने देखते ही देखते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त पकड़ बना ली।
आंकड़ों में ट्रेंड की ताकत
-सुबह 11 बजे ट्रेंडिंग में एंट्री
- कुछ ही समय में ग्लोबल नंबर-1 ट्रेंड
-करीब 4 घंटे तक टॉप पर बरकरार
-64 हजार+ ट्वीट्स - 64 मिलियन रीच
- 5.58 लाख व्यूज़
- 1.13 बिलियन इंप्रेशन
क्या है मायने?
यह ट्रेंड केवल सोशल मीडिया एक्टिविटी नहीं, बल्कि यूपी पुलिस की डिजिटल प्रेजेंस, जनसंपर्क रणनीति और बड़े स्तर पर समन्वय को भी दर्शाता है। इतने बड़े पैमाने पर एक साथ आयोजन और उसका प्रभावी डिजिटल प्रसार पुलिस विभाग की नई छवि को सामने लाता है।
