होम उप्र न्यूज़ “शक ने बनाया हैवान: पत्नी और बेटे के बीच था अवैध संबंध,...

“शक ने बनाया हैवान: पत्नी और बेटे के बीच था अवैध संबंध, इसलिए पुत्र की कर दी हत्या

0
13

प्रयागराज। प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 20 वर्षीय बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात ने रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने जूसर के हैंडल से बेटे के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को कमरे में बंद कर दिया और मकान में ताला लगाकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार के अन्य सदस्यों को घटना की जानकारी हुई, तो घर में कोहराम मच गया।

ऐसे खुला सनसनीखेज मामला

शुक्रवार रात आरोपी और उसके बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। झगड़ा बढ़ने पर बेटे के कहने पर मां अपने मायके अतरसुइया चली गई। बाद में तीनों बेटे खाना खाकर छत पर सो गए।
सुबह जब छोटे भाई नीचे आए, तो घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद मिला और एक कमरे में ताला लगा था। दरवाजा खोलने पर अंदर बड़े भाई का खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

शक बना हत्या की वजह

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। निकिता श्रीवास्तव और करेली पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि आरोपी को अपनी पत्नी और बेटे के बीच अवैध संबंध का शक था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि इसी शक के चलते उसने अपने बेटे की हत्या कर दी।

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद मृतक के भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गई। वह बिलखते हुए कहती रही कि “अगर मैं घर से न जाती, तो शायद मेरा बेटा जिंदा होता।”

पहले भी करता था शक

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले अपने छोटे भाई पर भी इसी तरह का शक करता था, जिसके चलते परिवार में पहले भी विवाद हो चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।