भदोही। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम घोषित होने पर भदोही जिले के इंटरमीडिएट के टॉपर रहे सौरभ साहू से बातचीत के दौरान बताया कि आगे इंजीनियर बनने का सपना है उन्होंने बताया कि 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे इसके बाद कुछ समय परिवार के साथ बैठकर फिल्म देखते थे या बातचीत करते थे उन्होंने कहा कि सभी युवाओं को पढ़ाई करने के साथ ही अपने लक्ष्य पर अवश्य फोकस करना चाहिए।सौरभ लगातार प्राथमिक शिक्षा से अब तक प्रथम स्थान पर ही आते रहे । हाई स्कूल की परीक्षा में 94% अंक प्राप्त किया था और इंटर की परीक्षा में 93% अंक प्राप्त कर जिले के टॉपर रहे।

सौरभ के दोनों बहने ग्रेजुएशन करके डीएलएड कर रही

सौरभ दो भाई दो बहन है बड़े भाई उत्तर प्रदेश पुलिस में ट्रेनिंग पर हैं। सौरभ के दोनों बहने ग्रेजुएशन करके डीएलएड कर रही हैं। पिता संजय साहू कालीन कंपनी में मशीन बनाने का काम करते हैं माता ज्योति देवी गृहणी है। सौरभ मूलत बलिया के निवासी है 14 15 वर्ष पूर्व भदोही जिले के नगर पंचायत खमरिया स्थित खलवापुर खमरिया में आए और यहीं पर भाड़े के मकान में रहते हैं और खमरिया नगर में ही सौरभ के पिता कालीन कंपनी में मशीन बनाने का काम करते हैं।

पिता ने कहा कि जो बच्चों का लक्ष्य होगा उसमें करेंगे सहयोग

बेटे की सफलता पर पिता संजय साहू ने कहा कि आगे जो बच्चे का लक्ष्य होगा उसमें सहयोग करेंगे और उसे आगे ले जाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे उन्होंने कहा कि बेटे के इस सफलता पर जहां पूरा परिवार खुश है तो वही हम अन्य बच्चों को भी अपने बेटे की तरह लग्न के साथ पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *