जौनपुर। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को घोषित हाईस्कूल परीक्षा 2026 के परिणामों में जौनपुर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। 12 मार्च को संपन्न हुई परीक्षा के 42 दिन बाद जारी किए गए परिणामों में जिले का कुल पास प्रतिशत 90.07 रहा। कुल 73,536 परीक्षार्थियों में से 66,234 छात्रों ने सफलता हासिल की।
छात्र राजकेशर 95.50 प्रतिशत प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया
जिले में जनता बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंद्रप्रस्थ बनगांव (बदलापुर) के छात्र राजकेशर सिंह ने 600 में से 573 अंक (95.50 प्रतिशत) प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया।दूसरे स्थान पर मथुरा प्रसाद पटेल कॉलेज, सुरेरी के उत्कर्ष पटेल रहे, जिन्होंने 600 में से 571 अंक (95.17 प्रतिशत) प्राप्त किए। वहीं तीसरे स्थान पर अनारकली यादव इंटर कॉलेज, बताऊवीर ठाकुरगंज के आदित्य यादव ने 600 में से 570 अंक (95 प्रतिशत) हासिल किए।
छात्रा अनन्या सिंह ने 567 अंक (94.50 प्रतिशत) हासिल किए
चौथे स्थान पर एस.एस.एन. इंटर कॉलेज, गोपालपुर की छात्रा वर्षा पटेल रहीं, जिन्होंने 568 अंक (94.67 प्रतिशत) प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर श्री आर.एन. इंटर कॉलेज, कजगांव की छात्रा अनन्या सिंह ने 567 अंक (94.50 प्रतिशत) हासिल किए।टॉपर राजकेशर सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और परिवारजनों को दिया। जिले में इस उत्कृष्ट परिणाम से शिक्षा जगत में खुशी की लहर है।
