होमउप्र न्यूज़चौक घंटाघर में भीषण आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा...

चौक घंटाघर में भीषण आग, दमकल की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

लखनऊ। चौक क्षेत्र में घंटाघर के पास बुधवार रात करीब 9:20 बजे एक कबाड़ की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि हजरतगंज फायर स्टेशन से 22 हजार लीटर क्षमता का वाटर बाउजर भी मौके पर पहुंचा।

चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का काम शुरू किया

दमकल कर्मियों ने चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से पास में खड़ी प्राइवेट बसें, एक पिकअप वाहन, आसपास की दुकानें और पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया।

डालीगंज बांस मंडी की कबाड़ दुकान में लगी थी

बताया जा रहा है कि आग मिराज पुत्र वाली मोहम्मद निवासी डालीगंज बांस मंडी की कबाड़ दुकान में लगी थी। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कबाड़ का सामान और एक स्कूटी (UP32 NQ 6958) जलकर नष्ट हो गई।इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments