एसएमयूपीन्यूज, जापान में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से हड़कंप मच गया। भूकंप उत्तरी तटीय क्षेत्र सैनरिकु के पास स्थानीय समयानुसार शाम करीब 4:53 बजे आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी।

तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका

भूकंप की गहराई महज 10 किलोमीटर होने के कारण इसके झटके बेहद तेज महसूस किए गए। इसका असर इतना व्यापक था कि सैकड़ों किलोमीटर दूर टोक्यो में भी ऊंची इमारतें हिलने लगीं और लोगों में दहशत फैल गई।एजेंसी के मुताबिक, इवाते, आओमोरी और होक्काइडो प्रांतों के तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों के प्रशांत तट पर विशेष सतर्कता बरतने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं

भूकंप का केंद्र प्रशांत महासागर में स्थित था और जापान के भूकंपीय तीव्रता पैमाने पर इसकी तीव्रता ‘ऊपरी 5’ दर्ज की गई, जिससे लोगों का खड़े रहना भी मुश्किल हो गया। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।गौरतलब है कि जापान दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में शामिल है। यह प्रशांत “रिंग ऑफ फायर” पर स्थित है, जहां चार प्रमुख टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। यही वजह है कि यहां हर साल करीब 1500 भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *