विरुधुनगर । तमिलनाडु के जिला विरुधुनगर के कट्टुनारपट्टी में रविवार दाेपहर काे एक पटाखा फैक्टरी में आग लगने से 18 मजदूरों की मौत होने की खबर है, लेकिन प्रशासन ने मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं की है। इस हादसे में छह लाेग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने घटना में कई लोगों की माैत पर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है।
पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई
पुलिस के अनुसार कट्टुनारपट्टी में दाेपहर में मजदूराें के काम करने के दाैरान एक पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट के बाद आग लग गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व दमकलकर्मियाें का दल माैके पर पहुंचा और बचाव व राहत कार्य शुरू किया। इस हादसे में वहां काम कर रहे 18 मजदूरों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटाखों के विस्फाेट इतना भीषण था कि फैक्टरी के 4 कमरे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। धमाकाें की आवाज लगभग 10 किलोमीटर तक सुनी गई।
मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं
इस हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति मुख्यमंत्री स्टालिन ने शोक व्यक्त किया है। अपने बयान में उन्होंने कहा कि विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी में हुए पटाखा फैक्टरी विस्फोट में कई लोगों की माैत की दुखद खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। मुख्यमंत्री ने लिखा कि राहत कार्यों को तेज करने और प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए मंत्री केकेएसएसआर रामचंद्रन और थंगम तेनारासु को तुरंत घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हाेंने जिला कलेक्टर से संपर्क कर सभी पीड़िताें काे आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
तमिलनाडु पटाखा फैक्टरी हादसे पर राष्ट्रपति और पीएम ने जताया शोक
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में स्थित एक पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री इस दुखद घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में हुए इस हादसे में जानमाल की क्षति अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी गहरी संवेदना है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।दरअसल, विरुधुनगर जिले के कट्टुनारपट्टी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक पटाखा फैक्टरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 18 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि प्रशासन ने अभी तक मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।इस दुर्घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं।
