उप्र न्यूज़देश प्रदेश

कलयुगी पिता बना हैवान! सोती हुई जुड़वां बेटियों का गला रेतकर की निर्मम हत्या

लखनऊ । कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराटनगर स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में रविवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। एक पिता ने अपनी ही 11 साल की जुड़वां बेटियों की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी।बताया जा रहा है कि तड़के करीब साढ़े चार बजे आरोपी पिता ने धारदार हथियार से अपनी मासूम बेटियों पर हमला किया। दोनों बच्चियां खून से लथपथ हालत में मौके पर ही दम तोड़ गईं।

फ्लैट के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई

यूपी-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फ्लैट के अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई। दोनों बच्चियों के गले पर गहरे जख्म थे और चारों ओर खून फैला हुआ था।घटनास्थल से खून से सने साक्ष्य और हथियार के अवशेष जुटाए गए हैं। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।पुलिस ने आरोपी पिता को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किस वजह से उसने इतनी खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई

पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी के अनुसार, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button